चाय के साथ समोसा खाना आम बात है लेकिन रोजाना तली-भुनी चीजें खाना सेहत के लिए सही नहीं है। आइए जानते हैं समोसे की जगह आप कौन से 5 हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।
100 ग्राम समोसे में कैलोरीज
नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार 100 ग्राम के एक समोसे में लगभग 262 कैलोरीज होती हैं।
भुना चना
बुना चना चाय के साथ खाने के लिए बढ़िया विकल्प है। बुने चने हल्के होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। इन्हें खाने से पेट भरता है और शरीर को प्रोटीन भी मिलता है।
मखाने
घी में हल्का भुना हुआ मखानी स्वादिष्ट भी होता है और सेहतमंद भी। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे दिल के लिए लाभकारी बनाता है।
मूंग दाल चिल्ला
अगर समय है तो मूंग दाल का चिल्ला बना सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और चाय के साथ टेस्टी लगता है। मूंग दाल का चिल्ला जल्दी पचता है।
उपमा
रवा या दलिया से बना उपमा चाय के साथ खाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
बेसन टोस्ट
ब्रेड पर बेसन का घोल लगाकर टोस्ट बना सकते हैं। अगर इसे आप ऑयल-फ्री बनाते हैं तो और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है।
क्या समोसा कभी नहीं खाना चाहिए?
कभी-कभी समोसा खाना ठीक है लेकिन इसे रोजाना खाने से बचें। कोशिश करें कि ज्यादातर समय हल्का और पौष्टिक स्नैक ही लें।
समोसे की जगह आप इन स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं और व्यक्तिगत सुझावों के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com