गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या इसे खाने के साथ या तुरंत बाद खाना ठीक है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट सिमरत कथूरिया से जानते हैं इस बारे में।
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सिमरत कथूरिया के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद या खाने के दौरान आम जैसे मीठे फल खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। इससे गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आम को सही समय और तरीके से खाना जरूरी है ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके।
पुराने जमाने में क्यों खाते थे?
पहले लोग खाने के तुरंत बाद आम खाते थे क्योंकि उनकी शारीरिक गतिविधि ज्यादा होती थी। लेकिन आज के समय में हमारी एक्टिविटी कम है, जिससे खाना और आम साथ लेने से पेट खराब हो सकता है।
आम खाने का सही समय क्या है?
आम को सुबह नाश्ते में या दोपहर के मील में खाना सबसे अच्छा होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
आम खाने का सही तरीका क्या है?
आम को खाने से पहले 4-5 घंटे पानी में भिगो देना चाहिए। इससे उसकी गर्म तासीर कम हो जाती है और पेट पर अच्छा असर पड़ता है।
एक बार में कितने आम खा सकते हैं?
अगर आप एक बार में 2-3 आम खा रहे हैं तो इसके साथ ठंडा दूध जरूर लें। इससे आम की गर्मी बैलेंस होती है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता।
ज्यादा आम खाने से क्या नुकसान?
आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने पर यह शरीर में गर्मी, पिंपल्स या पेट की समस्या का कारण बन सकता है। सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
आम में मौजूद पोषक तत्व
आम में विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर होती है। ये सभी तत्व शरीर को पोषण देने और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।
खाना खाने के तुरंत बाद आम खाना सही नहीं है, इससे पेट दर्द, कब्ज या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com