कंटोला बारिश के मौसम में आने वाली एक सुपर हेल्दी वेजिटेबल है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे- ककोड़े, मीठा करेला, भाट करेला, कोरोला, बन करेली आदि। लेख में जानें फायदे-
पोषण से भरपूर
बारिश में कंटोला खाने से आपको सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें पोटेशियम, फाइबर, सोडियम, कैल्शियम, प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं।
स्वस्थ पाचन
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप कंटोला खाएं। इस मौसम में पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में कंटोला खाने से फाइबर प्राप्त होता है।
हाइड्रेट रखे
शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए कंटोला खा सकते हैं। यह पानी से भरपूर होता है।
हड्डियों की मजबूती
बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में भी कंटोला गुणकारी होता है। यह कैल्शियम के गुणों का अच्छा सोर्स होता है।
स्वस्थ आंखें
कंटोला खाने से आपकी आंखों को भी लाभ मिलता है। इसमें विटामिन ए के तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।
स्किन के लिए
त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए कंटोला खाएं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन स्किन हेल्दी रखते हैं।
बारिश में कंटोला खाने के ये सभी फायदे होते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com