Vitamin B12 की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 संकेत

By Deepak Kumar
17 Jul 2025, 19:00 IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन B12 बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने से सेहत पर कई लक्षण नजर आने लगते हैं। तो आइए नानावती मैक्स सुपर स्पिशेयलिटी अस्पताल के डॉक्टर उषाकिरन सिसाेदिया से जानते हैं इसके 7 सामान्य संकेत।

लगातार थकान महसूस होना

अगर आप बिना किसी भारी काम के भी हमेशा थकान महसूस करते हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को प्रभावित करता है।

त्वचा का पीला पड़ जाना

बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स कम बनने लगते हैं, जिससे स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है। यह एनीमिया और पीलिया का संकेत भी हो सकता है।

सिरदर्द और माइग्रेन

लगातार सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या भी विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है। बच्चों और बड़ों दोनों को इसका असर महसूस हो सकता है।

डिप्रेशन और चिंता

विटामिन बी12 की कमी मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। यह डिप्रेशन, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स की समस्या बढ़ा सकती है।

पाचन संबंधी समस्या

बी12 की कमी से दस्त, मितली, गैस, कब्ज और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर बना सकती है।

जीभ और मुंह में दर्द

अगर जीभ में सूजन, रेडनेस या मुंह में घाव हैं, तो यह ग्लोसिटिस या स्टामाटाइटिस का लक्षण हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी इसकी वजह बन सकती है।

हाथ-पैरों में जलन या सुन्नता

बी12 की कमी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। इससे हाथों-पैरों में जलन, झुनझुनी या सुन्नता हो सकती है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो जांच करवाएं।

यदि ऊपर बताए लक्षण नजर आएं तो तुरंत बी12 की जांच करवाएं। इसके लिए हेल्दी डाइट जैसे दूध, अंडा, मछली और डॉक्टर द्वारा दिए गए सप्लीमेंट जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com