आकाश मुद्रा के क्या लाभ हैं?

By Vikas Rana
12 Mar 2024, 15:29 IST

आकाश मुद्रा का अभ्यास सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित इसका अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

माइग्रेन से छुटकारा दिलाता है

माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए आकाश मुद्रा का अभ्यास करे। साथ ही, इसे करने से आपको अच्छी नींद आती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आकाश मुद्रा का अभ्यास हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, इससे वात और पित्त दोष संतुलित रहता है।

कान की समस्याओं को दूर करे

कान में दर्द होने पर आकाश मुद्रा का अभ्यास करे। साथ ही, जिन लोगों को कान से कम सुनाई देता है। उनके लिए भी आकाश मुद्रा फायदेमंद है।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

आकाश मुद्रा का अभ्यास करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह तनाव और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाता हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

आकाश मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, इसे करने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है।

आकाश मुद्रा करने की विधि

पद्मासन की पोजीशन में बैठ जाएं। अब हाथों की मध्यमा उंगली को अंगूठे के आगे वाले भाग से जोड़ें और कुछ देर इस स्थिति में रहें।

आकाश मुद्रा करने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com