थाइज फैट घटाने के लिए करें ये 5 योगासन

By Harsha Singh
30 Oct 2024, 06:00 IST

पेट के अलावा, फैट जमने का पता इंसान की भरी हुई थाइज से चलता है। अगर आपकी थाइज जरूरत से ज्यादा भरी और लटकी हुई दिखाई देती है, तो इससे बचाव के लिए आपको योगसनों की जरूरत पड़ सकती है।

योग से होगा लाभ

थाइज से एक्स्ट्रा फैट घटाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी फायदा होता है। आइए कुछ असरदार आसनों के बारे में जानते हैं।

नटराजासन का अभ्यास करें

थाइज की चर्बी को घटाने के लिए आप नटराजासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से कूल्हों और निचले शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे जांघों की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

उष्ट्रासन का अभ्यास करें

उष्ट्रासन का अभ्यास करने से कूल्हों, जांघों और पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं। इस आसन से आप आंतरिक और बाहरी जांघों पर जमी चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।

वीरभद्रासन का अभ्यास करें

वीरभद्रासन करने से लोअर बॉडी को फिट रखा जा सकता है। इससे जांघों की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, इस आसन को करने से पैरों में मजबूती आती है और चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।  

मलासना का अभ्यास करें

मलासना करने से कूल्हों, जांघों और पैरों को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे आप अपनी लोअर बॉडी को टोन कर सकते हैं। साथ ही, शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ता है। इससे पैरों की मसल्स में लचीलापन बढ़ता है।

शलभासन का अभ्यास करें

शलभासन भी एक आसान और बेहतरीन योग है। इसकी मदद से पूरी बॉडी को फिट रख सकते हैं। ऐसे में आप जांघों पर चर्बी कम करने के साथ अपने शरीर के संतुलन को भी सुधार सकते हैं।  

इन आसनों से थाइज की चर्बी कम होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com