शरीर को रिचार्ज कर देगा यह 1 योगासन

By Lakshita Negi
30 Jan 2025, 14:30 IST

शरीर को योग करने से कई सारे फायदे होते हैं, योग न केवल आपको फीट रखता है, बल्कि इसके अभ्यास से आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है। रोजाना एनर्जेटिक, एक्टिव और टेंशन फ्री रहने के लिए इस लेख में हम आपको एक असरदार योगासन के बारे में बताएंगे, जिसकी जानकारी हमें योग विशेषज्ञ, निवेदिता मित्रा जी से प्राप्त हुई।

बिटिलासन करने के फायदे

बिटिलासन को कैट पोज भी कहा जाता है। यह एक आसान और असरदार योग है, जिसे करने से रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है और मेंटल पीस भी देता है। इस आसन को हर उम्र के लोग कर सकते हैं।

रीढ़ की हड्डी के लिए बिटिलासन

बिटिलासन करने से रीढ़ की हड्डी का मूवमेंट अच्छा रहता है, जिससे पीठ के लोअर पार्ट में दर्द और जकड़न से आराम मिलता है। यह आसन पीठ की मसल्स को फ्लेक्सिबल करता है और शरीर के बैलेंस को अच्छा करता है।

पेट और डाइजेशन के लिए बिटिलासन

बिटिलासन से पेट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है। इसे करने से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की परेशानी भी कम होती है। यह इंटेस्टाइन को साफ रखता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

मेंटल हेल्थ के लिए बिटिलासन

बिटिलासन को करते टाइम हमारी ब्रीदिंग स्लो और डीप रहती है, जिससे मेंटल स्ट्रेस और टेंशन भी कम होती है। इससे ब्रेन को ऑक्सीजन मिलती है, जो मूड को फ्रेश बनाती है और आपको अच्छा फील कराती है।

गर्दन और कंधों के दर्द के लिए आसन

जिन लोगों को लंबे टाइम तक लैपटॉप और मोबाइल में काम करना होता है उनके लिए बिटिलासन बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्दन और कंधों की अकड़न कम हो सकती है। जिससे सर्वाइकल की दिक्कत नहीं होती।

लंग्स के लिए बिटिलासन

इस आसन को करने के लिए लंबी और गहरी सांस लेनी होती है, जिससे लंग्स की अबिलिटी बढ़ती है। इसे करने से शरीर को ऑक्सीजन मिलती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम स्ट्रांग होता है। यह अस्थमा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए योग

बिटिलासन को करने से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे मसल्स स्ट्रांग और बॉडी को एनर्जी मिलती है। इसे रोजाना सुबह करने से शरीर दिनभर एक्टिव और फुर्तीला रहता है।

बिटिलासन एक आसान योगासन है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.