1 योगासन से होंगे कई फायदे, कमर दर्द से लेकर चर्बी का होगा The End

By Lakshita Negi
05 Feb 2025, 08:00 IST

उष्ट्रासन, जिसे कैमल पोज़ भी कहा जाता है, एक असरदार योगासन है जो शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। यह एक आसान योगासन है जिसके कई सारे फायदे होते हैं। आइए उष्ट्रासन करने के फायदों के बारे में जानें।

रीढ़ की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योग

उष्ट्रासन करने से रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल और स्ट्रांग होती है। इसे करने से बॉडी पोश्चर भी अच्छा होता है। साथ ही यह कमर दर्द से भी राहत दिलाता है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए योगासन

उष्ट्रासन करने से पेट और आंतों की मसाज होती है, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य प्रॉब्लम्स को कम करता है। 

लंग हेल्थ के लिए योगासन

उष्ट्रासन करने से चेस्ट और लंग्स हेल्दी होती हैं। जिससे सांस लेने की क्षमता अच्छी होती है। इसे करने से अस्थमा और सांस की दूसरी प्रॉब्लम्स से भी आराम मिलता है।

स्ट्रेस कम करने के लिए योगासन

उष्ट्रासन करने से मेंटल पीस मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। यह मस्तिष्क में ऑक्सीजन की पूर्ति करता है, जिससे माइंड रिलैक्स होता है।

थायराइड के लिए योगासन

उष्ट्रासन गले और थायराइड के लिए भी फायदेमंद होता है, जिससे हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। यह थायराइड और पैराथाइरॉइड ग्लैंड को एक्टिव करता है।

एनर्जी बूस्ट करने के लिए योगासन

अगर आपको जल्दी थकान होती है और सुस्ती फील करते हैं, तो उष्ट्रासन आपके लिए फायदेमंद है। यह शरीर की एनर्जी को बूस्ट करता है और आपको एक्टिव रखता है।

वेट लॉस के लिए योगासन

उष्ट्रासन करने से पेट और थाई फैट तेजी से कम करने में मदद मिलती है। जो शरीर की कैलोरी को कम करने में मदद करता है और बॉडी को टोन करता है।

आप भी रूटीन में उष्ट्रासन को शामिल करें, यह मेंटल और फिजिकल हेल्थ को अच्छा करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.