पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 योगासन

By Himadri Singh Hada
17 Jan 2025, 10:30 IST

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण लोगों के पेट पर चर्बी तेजी से जमा हो रही है, जिससे उनका शरीर बेडौल दिखने लगता है।

फ्लैट टमी

पेट की चर्बी कम करने और फ्लैट टमी पाने के लिए रोजाना योगासन करना चाहिए। इसके अलाव, हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है।

उत्कटासन

उत्कटासन को चेयर पोज भी कहा जाता है। यह टमी फैट को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में प्रभावी होता है।

हलासन

हलासन का अभ्यास रोजाना करने से पेट के आसपास की चर्बी पिघलती है और पाचन तंत्र मजबूत होकर शरीर सुडौल बनता है।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास करने से न केवल पेट की चर्बी घटती है, बल्कि शरीर का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

तनाव से राहत

रोजाना योग करने से तनाव से भी राहत मिलती है। इससे नींद में सुधार और भरपूर एनर्जी मिलती है। साथ ही, कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

ब्लड फ्लो बेहतर होना

इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और नसों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

योगासन की प्रेक्टिस

फ्लैट टमी पाने के लिए इन तीन योगासनों की प्रेक्टिस फायदेमंद होती है। रोजाना 5 से 10 बार जरूर करना चाहिए।

मेंटल हेल्थ में सुधार

योगासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और फिटनेस में भी मदद करते हैं।

डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट हर उम्र के लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह देते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com