सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
26 Jul 2025, 08:08 IST

आंवले का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आप रोज सुबह इसका जूस पी सकते हैं। लेख में जानें खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदे-

बालों के लिए

आंवले का जूस पीने से आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह बालों को लंबा और घना बनाता है। साथ ही उन्हें समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

डिटॉक्स करे

आंवले का जूस सुबह खाली पेट पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं।

पाचन ठीक करे

खाली पेट आंवले का जूस लेने से पेट की दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन ठीक रखते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। खाली पेट इसका जूस लेने से शरीर का रोगों से बचाव होता है।

वेट कम करे

विटामिन सी के गुणों से भरपूर आंवले का जूस पीने से बॉडी फैट घटाने में मदद मिलती है। रोज सुबह इसका सेवन करें।

आंवले के जूस का सेवन नियमित रूप से करें। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों के ल‍िए पढ़ते रहें onlymyhealth.com