चाय पीने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें

By Aditya Bharat
25 Jul 2025, 18:30 IST

सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेना किसे नहीं पसंद है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि चाय पीने का सही समय क्या है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

नाश्ते के बाद न पिएं चाय

ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद चाय न पिएं। कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखें ताकि शरीर को पोषक तत्व सही तरह से मिल सकें।

चाय पीने का सबसे अच्छा समय

डॉ. सुगीता मुटरेजा के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे के बीच चाय पीना सबसे बेहतर होता है। यह वक्त शरीर के लिए सुरक्षित और आरामदायक होता है।

खाने के साथ न पिएं चाय

खाने के साथ या तुरंत बाद चाय पीने से आयरन और अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण रुक सकता है, जिससे कमजोरी और थकान हो सकती है।

शाम की चाय कब तक पिएं?

शाम की चाय पीने का समय 4 से 5 बजे के बीच होना चाहिए। इसके बाद चाय पीने से नींद में खलल पड़ सकती है।

बेड टी से रहें सावधान

सुबह-सुबह बिस्तर में चाय पीना कई बार ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन बना रह सकता है।

कब्ज और चाय का रिश्ता

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो चाय पीना बंद कर दें। यह शरीर में सूखापन और गैस जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है।

एसिडिटी वालों के लिए चेतावनी

चाय पीने से अगर सीने में जलन या एसिडिटी होती है, तो तुरंत रोक दें। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी होती है।

दिन में 1 से 2 बार चाय पीना ही सही है। बार-बार चाय पीने से शरीर में वात असंतुलन और नींद में बाधा आ सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com