सोते समय मुंह से निकलता है लार? अपनाएं ये टिप्स

By Deepak Kumar
26 Jul 2025, 15:00 IST

क्या सोते वक्त मुंह से लार निकलना कोई बीमारी है? अक्सर यह बच्चों और बुजुर्गों में देखा जाता है। हालांकि कुछ आसान टिप्स अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।

डॉक्टर की राय

कैलाश नेचुरोपैथी हॉस्पिटल (ग्रेटर नोएडा) के चिकित्‍सा प्रभारी डॉ. उमाशंकर शर्मा के अनुसार, यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जाना चाहिए। नाक की एलर्जी, खराब पाचन और टॉन्सिल्स इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

खाने के बाद कुल्ला जरूर करें

रात को खाना खाने के बाद कुल्ला न करने से मसाले मुंह में लार बढ़ा सकते हैं। खाने के तुरंत बाद कुल्ला करने से यह समस्या काफी हद तक रोकी जा सकती है।

पेट की समस्याओं को दूर करें

एसिडिटी या खराब पाचन मुंह से लार निकलने की बड़ी वजह है। ऐसे में पाचन को ठीक रखने वाले फूड्स खाएं और भारी, मसालेदार भोजन से बचें।

पूरी नींद लें

अधूरी नींद शरीर के बायोलॉजिकल सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे लार निकलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रोज 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

आंतों की सफाई का रखें ध्यान

आंतों की गंदगी लार बनने की समस्या बढ़ा सकती है। फाइबर युक्त भोजन और नींबू पानी, छाछ, या हर्बल चाय का सेवन आंतों की सफाई में मददगार होता है।

दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें

शरीर को एक्टिव न रखने से पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है। रोजाना 30 मिनट की वॉक या योग करने से लार निकलने की समस्या में सुधार होता है।

मसालेदार और ऑयली फूड से दूरी बनाएं

तीखे मसाले और तेलयुक्त भोजन आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और लार निकलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सादा और हल्का भोजन अपनाएं।

यह समस्या असामान्य नहीं है और थोड़ी सावधानी व सही आदतों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com