सोने से पहले गुनगुने पानी में रखें पैर, मिलेंगे कई फायदे

By Shilpy Arya
25 Jul 2025, 19:30 IST

गुनगुने पानी में पैर भिगोकर रखने से आपको कई फायदे मिलते हैं। आप ऐसा रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं। लेख में जानें इसके फायदे-

सूजन घटाए

गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालें। इसमें पैर डुबोकर बैठें। यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन व दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।

दर्द से आराम

सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर डुबोने से बॉडी पेन से राहत मिलती है। ऐसा करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को डुबोएं। ऐसा करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

सॉफ्टनेस लाए

हल्के गुनगुने पानी में माइल्ड क्लींजर मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस मिला लें। इस पानी में अपने पैरों को कुछ देर के लिए भिगोकर बैठें।

डेड स्किन हटाए

पैरों में जमा धूल-मिट्टी व गंदगी को साफ करने के रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर रखें। ऐसा करने से डेड स्किन भी साफ होगी।

सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर रखने से ये सभी लाभ होते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com