कई बार उम्र बढ़ने, आंखों पर जोर पड़ने या बीमारियों की वजह से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ विटामिन्स की कमी भी इसका बड़ा कारण हो सकती है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं।
कौन सा विटामिन है सबसे जरूरी?
आंखों की सेहत के लिए Vitamin A सबसे जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से सबसे पहले रात में दिखाई देना मुश्किल होने लगता है, जिसे नाइट ब्लाइंडनेस कहते हैं।
Vitamin A की भूमिका
Vitamin A हमारी आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखता है। यह रोशनी को महसूस करने में मदद करता है। इसकी कमी से आंखें सूखने लगती हैं और रोशनी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
और कौन से विटामिन जरूरी हैं?
Vitamin A के साथ-साथ Vitamin B12, Vitamin E और Vitamin C भी आंखों की सुरक्षा में मदद करते हैं। ये आंखों को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं और ऑप्टिक नसों को मजबूत बनाते हैं।
कमी के लक्षण क्या होते हैं?
अगर आपको शाम या रात को देखने में दिक्कत हो, आंखें सूखी लगें, धुंधला दिखने लगे या अक्सर जलन हो, तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन की कमी है।
Vitamin A के सोर्स
गाजर, शकरकंद, पालक, आम, पपीता और दूध जैसी चीजों में Vitamin A भरपूर होता है। इनका रोज सेवन आपकी आंखों को स्वस्थ बनाए रखता है।
क्या सप्लीमेंट लेना जरूरी है?
अगर खानपान से विटामिन नहीं मिल पा रहा, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिया जा सकता है। लेकिन बिना सलाह के सप्लीमेंट लेना नुकसान भी पहुंचा सकता है।
आंखों की सेहत के लिए टिप्स
संतुलित आहार लें, स्क्रीन टाइम कम करें, धूप में सनग्लास लगाएं और हर साल आंखों की जांच कराएं। ये सब चीजें विटामिन की कमी और आंखों की समस्याओं से बचा सकती हैं।
अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही पोषण आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com