सेक्स के तुरंत बाद महिलाओं को क्या करना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
21 Mar 2025, 20:00 IST

सेक्स के बाद महिलाओं को अपनी वेजाइनल हाइजीन का खास ध्यान रखना जरूरी है। इससे बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा कम होता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रैक्टिस कर रहीं डॉ. सुनीत कौर से बातचीत की।

सेक्स के बाद पेशाब करना

सेक्स के बाद महिलाओं को यूरिन पास करना चाहिए। इससे शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं और यूटीआई का खतरा कम होता है।

वजाइना को साफ करें

सेक्स के बाद वजाइना को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए। इससे साफ-सफाई के साथ-साथ त्वचा पर जलन या प्रतिक्रिया से बचाव भी होता है।

पर्याप्त पानी पिएं

महिलाओं को सेक्स के बाद पर्याप्त पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर में गए बैक्टीरिया यूरिन के जरिए बाहर निकलते हैं।

वजाइना को सूखने दें

वजाइना को साफ करने के बाद उसे सुखाकर ही कपड़े पहनने चाहिए। तुरंत कपड़े पहनने से गीलापन और बदबू आ सकती है।

सेक्स के बाद कपड़े बदलें

सेक्स के बाद कपड़े बदलने चाहिए। पुराने कपड़े पहनने से वजाइना में बैक्टीरिया और गंदगी जा सकती है, जिससे इंफेक्शन और दुर्गंध का खतरा बढ़ता है।

सूती अंडरवियर पहनें

महिलाएं हमेशा सूती अंडरवियर पहनें। सूती कपड़ा नमी को अवशोषित करता है और वजाइना को सूखा और आरामदायक बनाए रखता है।

सिल्क और सिंथेटिक अंडरवियर से बचें

सिल्क और सिंथेटिक अंडरवियर से बचना चाहिए। इससे वजाइना में लंबे समय तक खुजली और जलन हो सकती है।

वजाइना की हाइजीन का ध्यान रखने से महिलाओं को संक्रमण और खुजली जैसी समस्याओं से बचाव होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com