Periods में अचार छूने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
13 May 2025, 10:00 IST

पुराने समय से यह माना जाता रहा है कि पीरियड्स के दौरान अचार नहीं छूना चाहिए। इससे अचार खराब हो सकता है। लेकिन, आज के समय में यह बात पूरी तरह से सही नहीं मानी जाती।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने हेल्दीफाई सॉल्यूशन के संस्थापक, होलिस्टिक एवं क्लीनिकल आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शीनू संजीव से बात की।

पीरियड्स में बदबू आना

विशेषज्ञों का कहना है कि पहले सफाई के साधन नहीं होने की वजह से पीरियड्स के दौरान शरीर से बदबू और गंदगी फैलती थी, जिससे अचार जल्दी खराब हो जाता था।

संक्रमण के कारण

पुराने जमाने में महिलाओं को रसोई में जाने या अचार छूने से इसलिए रोका जाता था ताकि अचार में कोई संक्रमण या खराबी न आए।

पीरियड्स में सफाई का ध्यान रखना

आज के समय में अगर महिलाएं सफाई का पूरा ध्यान रखें और पैड का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो अचार छूना कोई समस्या नहीं है।

गंदगी की स्थिति

डॉक्टर शीनू संजीव कहती हैं कि यह धारणा पूरी तरह गलत भी नहीं है। गंदगी या संक्रमण की स्थिति में अचार वास्तव में खराब हो सकता है।

पैड और सैनिटेशन का अभाव

पहले के समय में महिलाओं के पास नहाने, पैड और सैनिटेशन की सुविधाएं नहीं थीं, जिससे पीरियड्स के समय संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा रहती थी।

स्वच्छता का ध्यान रखना

आज की महिलाएं अगर स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, रोज नहाएं और पैड बदलती रहें, तो अचार छूना बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं होता।

पीरियड्स में अचार न छूना

शरीर से आने वाली बदबू और गंदगी पहले अचार के संपर्क में आने से उसे जल्दी खराब कर देती थी। इसलिए, ये परंपरा बनाई गई थी।

अगर महिलाएं पीरियड्स में खुद को साफ रखें, पोषणयुक्त चीजें खाएं और रोज नहाएं, तो वे अचार छूने सहित सभी काम कर सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com