C-Section के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या करें?

By Deepak Kumar
21 May 2025, 15:00 IST

सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी में पेट और गर्भाशय की परतों को काटकर बच्चे को निकाला जाता है। यह एक बड़ी सर्जरी होती है जिसमें रिकवरी के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है।

स्टडी के मुताबिक

सिजेरियन डिलीवरी में शरीर को ठीक होने में लगभग 6 महीने का समय लगता है। लेकिन इंटरनेशनल जरनल ऑफ एडवांस नर्सिंग स्‍टडीज में बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर रिकवरी जल्दी और सुरक्षित तरीके से की जा सकती है। तो आइए जानते हैं C-Section के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या करना चाहिए।

सही खानपान अपनाएं

C-Section के बाद जल्दी रिकवरी के लिए पौष्टिक और हाई-फाइबर डाइट लें। भिंडी, चिया सीड्स, अलसी, साबुत अनाज और खूब फल खाएं।

कब्‍ज से बचाव जरूरी

सिजेरियन के बाद कब्ज एक आम समस्या है। फाइबर युक्त आहार जैसे सब्जियां, दालें और पर्याप्त पानी पीने से कब्ज नहीं होता और टांकों पर दबाव नहीं पड़ता।

हल्की फिजिकल एक्टिविटी

घाव भरने के बाद धीरे-धीरे वॉक शुरू करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हीलिंग प्रोसेस तेज होती है। थकाने वाली एक्सरसाइज से बचें।

आयरन का करें सेवन

सी-सेक्शन में खून की कमी से एनीमिया हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आयरन युक्त चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, अंजीर, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स खाएं।

भरपूर आराम लें

बेबी की देखभाल के साथ खुद को भी आराम देना जरूरी है। आराम से शरीर जल्दी रिकवर करता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

घरेलू नुस्खों से राहत

घाव भरने के लिए हल्दी वाला दूध, अजवाइन का पानी और गर्म तौलिये की सिंकाई भी राहत पहुंचा सकती है। पर कोई भी उपाय डॉक्टर की सलाह से ही अपनाएं।

किसी भी असामान्य दर्द या सूजन की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com