ओवेरियन कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ता रोग है,जिसके शुरुआती लक्षण आम समस्याओं जैसे हो सकते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक्सपर्ट की राय
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण जानने के लिए हमने DY पाटिल हॉस्पिटल, पुणे के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. समीर गुप्ता से बात की।
ओवेरियन कैंसर के लक्षण
अगर आपका बिना कोशिश के वजन कम हो रहा है या खाना खाते ही पेट जल्दी भर जाता है, तो ये ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके लिए तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
पेट में सूजन
अक्सर पेट में सूजन रहना या पेल्विक एरिया में लगातार बेचैनी महसूस होना ओवेरियन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसे गैस या अपच समझकर नजरअंदाज न करें।
बार-बार पेशाब आना
अगर बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो रही है या पीठ के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है, तो यह सामान्य नहीं है। यह भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकते हैं।
थकावट महसूस होना
थकावट अगर बहुत जल्दी होने लगे, बिना मेहनत के कमजोरी महसूस हो, तो यह शरीर में किसी गंभीर बदलाव का संकेत है। ऐसे में, एक बार कैंसर की जांच करवा लेनी चाहिए।
आंतों पर प्रभाव
आंतों की गतिविधियों में बदलाव, जैसे- कब्ज, दस्त या गैस की समस्या अगर लगातार बनी रहती है, तो यह ओवेरियन कैंसर से जुड़ा संकेत हो सकता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव
डॉक्टर की सलाह से लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव लाना बेहद जरूरी है, जिससे इलाज के दौरान शरीर मजबूत बना रहे और दवाओं का असर बेहतर तरीके से हो।
कोई भी असामान्य लक्षण बार-बार नजर आए, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com