महीने में दो बार पीरियड्स होना कई महिलाओं के साथ होता है। यह हमेशा गंभीर नहीं होता, लेकिन बार-बार हो तो ये बीमारियों की तरफ इशारा करता है। आइए गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से जानें दो बार पीरियड्स आने पर कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
तनाव और हार्मोन
ज्यादा तनाव हार्मोन को प्रभावित करता है, जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। वर्कलोड और नींद की कमी भी साइकिल बिगाड़ सकती है।
ज्यादा एक्सरसाइज
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या डाइटिंग से शरीर पर दबाव पड़ता है। इससे मासिक धर्म चक्र गड़बड़ा सकता है और पीरियड्स जल्दी हो सकते हैं।
मौसम और जीवनशैली
मौसम, खानपान और दिनचर्या में बदलाव हार्मोनल संतुलन बिगाड़ सकते हैं। इससे मासिक धर्म चक्र असामान्य हो सकता है।
हार्मोनल असंतुलन
थायराइड गड़बड़ी या पीसीओएस जैसी समस्याएं हार्मोन पर असर डालती हैं। इससे महीने में दो बार पीरियड्स हो सकते हैं।
प्रेग्नेंसी भी कारण
प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरणों में हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। इसे पीरियड्स समझने की गलती होती है। जांच कराना जरूरी है।
मेनोपॉज का समय
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं। कभी महीनों रुकते हैं, तो कभी बार-बार आते हैं। यह आम है।
स्वच्छता और देखभाल
पीरियड्स कितनी भी बार आएं, स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। सही सैनिटरी प्रोडक्ट्स का उपयोग करें और इंफेक्शन से बचें।
अगर बार-बार या महीने में दो बार पीरियड्स हो रहे हैं, तो जांच कराएं। सही कारण जानना और समय पर इलाज जरूरी होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com