स्तनों का आकार (ब्रेस्ट साइज) महिलाओं के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्सर महिलाएं स्तनों का आकार कम करने के लिए विभिन्न दवाओं या क्रीम का उपयोग करती हैं।
डॉक्टर की सलाह
हालांकि, कुछ आसान तरीकों से भी आप ब्रेस्ट साइज कम कर सकती हैं। तो आइए फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए टिप्स।
एक्सरसाइज करें
ब्रेस्ट में मुख्य रूप से फैट जमा होता है, इसलिए वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। यहां कुछ एक्सरसाइज हैं जो ब्रेस्ट साइज को कम करने में मदद कर सकती हैं।
पुश-अप्स और चेस्ट प्रेस
पुश-अप्स और चेस्ट प्रेस ये दोनों एक्सरसाइज आपकी छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और फैट को घटाने में मदद करती है। ये एक्सरसाइज ब्रेस्ट साइज को कम करने में मदद करती है।
प्लैंक (Planks)
आपको बता दें कि प्लैंक एक्सरसाइज करने से शरीर के कई हिस्सों में कैलोरी जलती है और यह ब्रेस्ट के आकार को कम करने में मदद करता है।
कार्डियो (Cardio)
कार्डियो वर्कआउट्स जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी या तेज चलना फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह ब्रेस्ट के आकार को कम करने में सहायक होते हैं क्योंकि यह पूरे शरीर में फैट घटाने का काम करते हैं।
सही डाइट
सही डाइट के बिना ब्रेस्ट साइज को कम करना मुश्किल हो सकता है। आपको खाने में कम कैलोरी वाली, प्रोटीन से भरपूर और फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
इन तरीकों से वजन कम करें
कुछ हर्बल चाय या अर्क जैसे ग्रीन टी, अदरक, और लेमनग्रास चाय भी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं।
इन टिप्स को अपनाकर आप अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com