विटामिन E एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो स्किन, बाल, हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उम्र से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।
एक्सपर्ट की सलाह
आइए नानावती मैक्स सुपर स्पिशेयलिटी अस्पताल के पाेषण विशेषज्ञ और आहार विभाग के प्रमुख डॉक्टर उषाकिरन सिसाेदिया से जानते हैं कि विटामिन E की कमी को पूरा करने के लिए कौन-कौन सी फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
एवोकाडो
एवोकाडो विटामिन E का शानदार स्रोत है। इसे सलाद, स्मूदी या सैंडविच में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन ग्लो बढ़ाने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
पालक
पालक में विटामिन E के साथ-साथ कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम भी होता है। यह शरीर को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसे सूप, सब्जी या पराठे के रूप में खा सकते हैं।
कीवी
कीवी न सिर्फ विटामिन E बल्कि विटामिन C का भी बेहतरीन स्रोत है। यह प्लेटलेट्स बढ़ाता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा को निखारता है।
ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन E के साथ फाइबर और आयरन भी होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन हेल्थ को सुधारता है। आप इसे स्टीम कर, सूप में या सब्जी की तरह खा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर में विटामिन E, C और लाइकोपीन पाया जाता है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है। इसका सेवन सूप, सलाद या जूस के रूप में करें। ये दिल और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
जरूरी बातें
अगर शरीर में विटामिन E की कमी हल्की है, तो फल-सब्जियों से उसे पूरा किया जा सकता है। लेकिन गंभीर कमी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स लेना जरूरी हो सकता है।
विटामिन E की कमी को पूरा करने के लिए ऊपर बताए गए फूड्स को डेली डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा और स्किन से लेकर इम्यूनिटी तक हर चीज हेल्दी बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com