महिलाओं की 6 समस्याओं में रामबाण है यह तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

By Himadri Singh Hada
05 Jan 2025, 19:00 IST

महिलाएं अक्सर घर-परिवार और करियर में व्यस्त होकर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इससे स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नाभि में अरंडी का तेल डालने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार

अरंडी का तेल एक प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है। आयुर्वेद में नाभि को ऊर्जा का मुख्य बिंदु माना जाता है। इस पर तेल लगाने से शरीर को आराम और ताजगी मिलती है।

पेट के रोगों से राहत

नाभि में अरंडी का तेल लगाने से पेट के कई रोग दूर हो सकते हैं, जैसे- कब्ज और एसिडिटी। यह पेट के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके अलावा, यह हॉर्मोनल असंतुलन को भी दूर करता है।

मानसिक शांति

नाभि में तेल लगाने से महिला की त्वचा भी नर्म और मुलायम रहती है। यह शरीर के प्राकृतिक तापमान को भी कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से मानसिक शांति मिलती है।

एनर्जी महसूस होना

अरंडी का तेल न केवल शरीर को आराम देता है, बल्कि भरपूर एनर्जी भी महसूस होती है। इसके इस्तेमाल से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका?

अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से पहले नाभि को अच्छे से साफ कर लें। फिर, शुद्ध और कोल्ड-प्रेस्ड अरंडी तेल का इस्तेमाल करें। थोड़ा तेल लेकर उंगली या ड्रॉपर से नाभि में डालें।

मसाज करें

अरंडी का तेल नाभि में डालने के बाद हल्के हाथों से पेट और नाभि की मसाज करें। यह पेट के अंदरूनी अंगों को भी एक्टिव करता है। आप रात को सोने से पहले सप्ताह में 2-3 बार यह तेल लगा सकती हैं।

त्वचा को रखें हेल्दी

यह तेल त्वचा को नमी देने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे चेहरे की सूजन कम करने में मदद मिलता है। इससे स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा मिलता है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पीरियड्स में फायदेमंद

अरंडी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्टपर्ट से सलाह लेना चाहिए।

अरंडी का तेल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपको इसका इस्तेमाल करते हुए किसी तरह की समस्या हो, तो इसका उपयोग करना बंद कर दें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com