महिलाओं की सेहत के लिए केला: जानें इसके 6 अनोखे फायदे

By Aditya Bharat
16 Jan 2025, 18:15 IST

केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। तो आइए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं महिलाओं को केला खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

वजन घटाने में मददगार

जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं, उनके लिए केला बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त

केला पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह आसानी से पचने वाला फल है।

अनिद्रा को दूर करे

केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है, जो गहरी नींद लाने में सहायक है। जो महिलाएं नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, उन्हें रोज एक केला जरूर खाना चाहिए।

एनीमिया से बचाव

महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए केला बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

शरीर को एनर्जी देता है

केला शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसे नाश्ते में शामिल करने से दिनभर एक्टिव रह सकते हैं। यह कमजोरी को दूर करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स और पोषक तत्व हड्डियों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

त्वचा को ग्लाइंग बनाए

केला न केवल शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य को बेहतर करता है, बल्कि त्वचा को भी निखारता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसकी चमक बढ़ाने में मददगार है।

महिलाओं को रोजाना एक केला जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी, मजबूती और सेहतमंद जीवन मिलता है। हालांकि, किसी भी बीमारी या एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com