क्या आपका वजन सामान्य है लेकिन फिर भी आप फिट नहीं दिखते? हो सकता है कि आप स्किनी फैट की श्रेणी में आते हों। यह स्थिति तब होती है जब शरीर में चर्बी अधिक और मांसपेशियां कम होती हैं। आइए एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से जानते हैं इसका कारण।
स्किनी फैट क्या है?
स्किनी फैट उन लोगों को कहा जाता है जिनका वजन तो सामान्य होता है, लेकिन शरीर में मांसपेशियों की कमी और चर्बी ज्यादा होती है। इससे शरीर कमजोर दिखता है और अंदरूनी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
स्किनी फैट क्यों होता है?
असंतुलित हार्मोन, ज्यादा चीनी का सेवन, जेनेटिक कारण और बढ़ती उम्र स्किनी फैट का कारण बन सकते हैं। मांसपेशियों की कमी और शारीरिक गतिविधि की कमी से शरीर में फैट बढ़ जाता है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
स्किनी फैट से होने वाली बीमारियां
स्किनी फैट होने पर हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल और खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। शरीर में फैट ज्यादा होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?
रोजाना वर्कआउट करना जरूरी है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां बनती हैं और शरीर से अतिरिक्त फैट कम होता है। सही एक्सरसाइज से बॉडी टोन होती है और स्किनी फैट से बचाव होता है।
ज्यादा चीनी से बचें
बहुत ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में अनहेल्दी फैट बढ़ा सकता है। शुगर डिटॉक्स अपनाने से शरीर को फायदा होता है। प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा मीठे पदार्थों से बचें और फलों जैसी नेचुरल शुगर वाली चीजों को प्राथमिकता दें।
हेल्दी डाइट अपनाएं
हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, दालें और नट्स खाने से मांसपेशियां बनती हैं। फाइबर और हेल्दी कार्ब्स जैसे होल ग्रेन और हरी सब्जियां शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं।
प्रोसेस्ड फूड से बचें
ज्यादा कैलोरी और प्रोसेस्ड फूड शरीर में अनहेल्दी फैट बढ़ाते हैं। जंक फूड, डीप फ्राइड स्नैक्स और ज्यादा फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स से बचें। नेचुरल और होममेड फूड को अपनी डाइट में शामिल करें।
स्किनी फैट से बचने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और चीनी का सेवन कम करें। मसल्स और फैट का सही संतुलन बनाए रखें ताकि आप फिट और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com