Weight Loss के लिए बेर खाने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
27 Mar 2025, 10:00 IST

बेर पोषण से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह शरीर की चर्बी को तेजी से कम करने में मददगार है।

रिसर्च के अनुसार

लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, बेर और इसके परिवार के फल जैसे स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

शरीर में जमा फैट होगा कम

बेर का सेवन बिना किसी एक्सरसाइज के भी वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह शरीर में जमा फैट को कम करता है और नियमित रूप से खाने पर महीने में एक पाउंड तक वजन कम हो सकता है।

बॉडी मास इंडेक्स में सुधार

बेर के सेवन से बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) में सुधार होता है। साथ ही, यह शरीर में जमा फैट और अतिरिक्त वजन को कम करने में मददगार होता है, जिससे शरीर फिट और स्वस्थ रहता है।

बेर खाने का सही समय

वजन घटाने के लिए बेर को सही समय पर खाना जरूरी है। सुबह के समय या दिन में सूर्यास्त से पहले इसका सेवन फायदेमंद होता है, जबकि सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर इसे खाने से बचना चाहिए।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बेर में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर को संक्रमण से बचाने और विभिन्न बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायता मिलती है।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

बेर में पाए जाने वाले फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं, जिससे हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

एनर्जेटिक महसूस होना

बेर में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है, जिससे खून साफ होता है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है, जिससे शरीर ज्यादा एनर्जेटिक रहता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल से भरपूर बेर हड्डियों की मजबूती में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार होता है और बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।

बेर मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह दिमाग के तनाव को कम करने और डिप्रेशन के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com