ज्यादा पानी पी लिया तो बढ़ेगा वजन? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

By Aditya Bharat
09 Dec 2024, 07:00 IST

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन क्या पानी पीने से वजन बढ़ता है? आइए जानते हैं फिटनेस कोच विनीत कुमार से, कि क्या सच में ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ता है?

शरीर में पानी का महत्व

हमारा शरीर लगभग 70% पानी से बना है। शरीर के हर अंग, मांसपेशियां और हड्डियों में पानी होता है, जो उन्हें स्वस्थ रखता है।

क्या पानी से वजन बढ़ता है?

पानी में कोई कैलोरी नहीं होती, इसलिए पानी पीने से वजन नहीं बढ़ सकता। वजन बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है।

पानी कहां स्टोर होता है?

जब हम पानी पीते हैं, तो वह हमारे शरीर में स्टोर होता है, खासकर मांसपेशियों में, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग हो सके।

शरीर में पानी की कमी

बीमारी के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे आप कमजोर महसूस करते हैं। यह डिहाइड्रेशन का लक्षण है।

वॉटर रिटेंशन क्या है?

कुछ लोग ज्यादा नमक खाने से पानी को ज्यादा स्टोर करते हैं, जिससे वजन थोड़ा बढ़ सकता है। इसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है।

वॉटर रिटेंशन और वजन

वॉटर रिटेंशन से बढ़ा हुआ वजन असली वजन नहीं होता, बल्कि पानी का वजन होता है। इसके चलते वजन अचानक से बढ़ सकता है और कम भी हो सकता है।

नमक का सेवन कम करें

अगर आप नमक का सेवन कम करते हैं और पर्याप्त पानी पीते हैं, तो वॉटर रिटेंशन की समस्या कम हो सकती है और वजन सामान्य हो सकता है।

पानी पीने से हमारे शरीर का वजन बढ़ना नामुमकिन है, क्योंकि वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी की जरूरत होती है जो कि पानी में नहीं पाई जाती। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com