अजवाइन सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। पेट दर्द, गैस और कब्ज जैसी परेशानियों में यह तुरंत असर दिखाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन घटाने में भी मददगार है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट मैक सिंह से जानते हैं कैसे?
वजन कैसे घटाती है अजवाइन?
अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह न केवल पाचन सुधारती है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है। मेटाबॉलिज्म सही रहने से शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।
एक हफ्ते कितना वजन कम होगा?
अगर सही तरीके से अजवाइन का पानी पिया जाए, तो न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, यह एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम कर सकता है।
कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?
1 गिलास पानी उबालें। उसमें 1 से 1.5 चम्मच अजवाइन डालें और 1 मिनट तक पकने दें। स्वाद में कड़वाहट हो तो थोड़ा शहद मिला लें।
कब और कैसे पिएं अजवाइन का पानी?
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है। दिन की शुरुआत चाय या कॉफी की बजाय इसी से करें। यह आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करेगा और वजन घटाने में भी मदद करेगा।
अन्य फायदे
अजवाइन का पानी न केवल वजन घटाता है, बल्कि पाचन सुधारता है, शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और पेट की अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
सावधानियां
अजवाइन का पानी खाली पेट ही पीना चाहिए। अगर आप इसे खाना खाने के बाद पीते हैं, तो इसका असर कम हो सकता है।
जल्दी दिखने लगेंगे नतीजे
अगर इसे नियमित रूप से पिया जाए और साथ में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जाए, तो इसका असर जल्द ही दिखने लगेगा।
अजवाइन का इस्तेमाल करके आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं, बशर्ते इसका सेवन रोजाना करना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com