कुछ लोग अपनी पतली काया से परेशान रहते हैं और वजन बढ़ाने के लिए सही आटे की तलाश में रहते हैं। तो इसी के लिए आइए डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा सा जानते हैं वह कौन सा आटा है जिसे खाने से आपका वजन बढ़ने लगेगा।
चावल का आटा
चावल का आटा वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें ज्यादा कार्ब्स और कैलोरी होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास में मददगार होते हैं। लेकिन, केवल चावल का आटा ही नहीं, साथ में अन्य हेल्दी आहार भी जरूरी हैं।
रागी का आटा
रागी का आटा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, और आयरन होते हैं, जो शरीर को ताकत और एनर्जी देते हैं। रागी के आटे से बनी रोटी और चीले वजन बढ़ाने के लिए उत्तम होते हैं।
गेहूं का आटा
गेहूं का आटा भारतीय घरों में आमतौर पर इस्तेमाल होता है। यह प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। गेहूं के आटे से बनी रोटियां पाचन को भी दुरुस्त रखती हैं।
ओट्स का आटा
ओट्स का आटा वजन बढ़ाने में सहायक है। इसे दूध या दही के साथ खाया जा सकता है। ओट्स में कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट होते हैं, जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
चावल के आटे से बनी डिशेज
चावल का आटा खाने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। इसे रोटी, पराठे, या हलवा जैसी चीजों में बदलकर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है।
रागी से बनी चीजों का सेवन करें
रागी से बने केक, कूकीज या चीले वेट गेन के लिए बेहतरीन होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को जरूरी पोषण देते हैं।
ओट्स के आटे का नाश्ता
ओट्स का आटा सुबह के नाश्ते में मिलाकर खाएं। यह आपको विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट देता है, जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए सही आटे का सेवन बेहद जरूरी है। इन आटों को अपनी डाइट में शामिल करें और धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com