Weight Loss में फायदेमंद अमरूद, जानें खाने के तरीके

By Shilpy Arya
02 Jan 2025, 19:25 IST

अमरूद कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर बेहद स्वादिष्ट फल होता है। आप इसे वेट लॉस के लिए भी खा सकते हैं। लेख में जानें अमरूद वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है? साथ ही जानें इसके सेवन का तरीका भी-

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है अमरूद?

अमरूद एक लो कैलोरी फ्रूट है। इसका सेवन करने से आपको पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। आप ओवरईटिंग से बचते हैं। साथ ही, इसमें फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो डाइजेशन में टाइम लेते हैं।

वजन कम करने के लिए अमरूद कैसे खाएं?

वेट लॉस करने के लिए आप अमरूद का सेवन कुछ खास तरह से कर सकते हैं। आप अमरूद को स्मूदी के रूप में ले सकते हैं। आप इसका जूस, शेक और चटनी का सेवन भी कर सकते हैं। इसे रोस्ट करके खाना भी लाभकारी होता है।

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए

वजन घटाने के अलावा अमरूद खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है।

पेट को स्वस्थ रखे

फाइबर के गुणों से भरपूर अमरूद का सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। यह मल त्याग की क्रिया भी आसान बनाता है।

हेल्दी हार्ट

फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर अमरूद खाने से दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह बीपी कंट्रोल करते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

आयरन और फोलिक एसिड के गुणों से भरपूर अमरूद खाने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है।

वजन कम करने में अमरूद खाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com