तेजी से घटेगा शरीर का वजन, आज से ही शुरू करें ये 5 एक्सरसाइज

By Aditya Bharat
20 Nov 2024, 07:00 IST

घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर तनाव में आ जाती हैं। यह तनाव वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज से तनाव कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जो वजन घटाने में सहायक हैं।

वॉकिंग

अगर आप रोज सुबह और शाम 20 मिनट वॉकिंग करती हैं तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है। 30 मिनट वॉक करने से लगभग 175 कैलोरी बर्न होती है।

जॉगिंग

जॉगिंग करना वॉकिंग से ज्यादा प्रभावी है। 30 मिनट जॉगिंग करने से 360 कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। इससे पेट की चर्बी भी तेजी से कम होती है।

स्किपिंग

रस्सी कूदने से पेट की चर्बी घटती है। यह शरीर को टोंड और मजबूत बनाती है। नियमित स्किपिंग से एनर्जी लेवल बढ़ता है। रस्सी कूदने से पेट की चर्बी कम होती है। ऐसा करने से शरीर टोंड बनता है और साथ ही मजबूती भी आती है। रोजाना स्किपिंग करने से एनर्जी बढ़ती है।

स्क्वॉट्स

स्क्वॉट्स पेट की चर्बी घटाकर मसल्स मजबूत करती हैं। ऐसा करने से लीन मसल्स बढ़ते हैं। स्क्वॉट्स से शरीर टोंड और मजबूत बनता है। इसे करने से बेली फैट भी कम होता है।

साइकिलिंग

रोजाना साइकिलिंग करने से 250 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। अगर आप रोजाना साइकिलिंग करती हैं तो काफी हद तक बीमारियों का खतरा कम कम हो जाता है। इसे आप घर के अंदर या बाहर दोनों जगह कर सकती हैं।

वजन घटाने के साथ तनाव से राहत

एक्सरसाइज करने से केवल वजन ही नहीं कम होता है बल्कि तनाव भी कम होता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करती हैं तो आप फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगी।

सही डाइट के साथ एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने के साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। संतुलित आहार लेने से वजन तेजी से घटता है, तो रोज एक्सरसाइज करें और खुद को फिट रखें।

रोज एक्सरसाइज करें और फिटनेस को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com