वेट लॉस के लिए करी पत्तों को इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

By Lakshita Negi
10 Jun 2025, 13:30 IST

करी पत्ता सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मदद करता है। अगर आप भी वेट लॉस कर रहे हैं तो इसका सेवन करें। आइए जानें 3 असरदार तरीके जिससे करी पत्ता खाने से वजन घटाने में मदद मिलेगी।

सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाएं

रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 7 करी पत्ते चबाने से शरीर अंदर से साफ होता है। इससे फैट बर्निंग का प्रोसेस तेत होता है। इससे दिनभर डाइजेशन भी अच्छा होता है।

करी पत्ता और नींबू का पानी

हल्के गुनगुने पानी में नींबू और करी पत्ते मिलाकर पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे वेट कम करने में मदद मिलती है।

करी पत्ता की चाय

करी पत्तों को पानी में उबालकर उसमें थोड़ा सा अदरक डालकर चाय की तरह पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख कंट्रोल होती है।

रोजाना करें सेवन

तीनों तरीकों में से किसी भी एक या दो को अपनाएं, लेकिन रोजाना करें। करी पत्ता धीरे-धीरे असर करने लगेगा।

करी पत्ता कैसे करता है काम?

करी पत्ते में फाइबर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं और फैट लॉस में मदद करते हैं।

ज्यादा खाने से बचें

किसी भी चीज को ज्यादा खाना खतरनाक हो सकता है। करी पत्ता का सेवन लिमिट में करना सही होता है, इससे डाइजेशन की दिक्कत कम हो सकती है। 

बैलेंस डाइट और वॉक जरूरी

सिर्फ करी पत्ता से वेट नहीं कम होगा। इसके साथ हल्की एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट भी जरूरी होती है।

सही तरीके से और नियमित सेवन करने से वेट कम करने में मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com