ठंड में नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए?

By Shilpy Arya
06 Dec 2024, 15:15 IST

ठंड के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। जिसके कारण आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। इससे त्वचा में खुजली और जलन की दिक्कत हो सकती है। लेख में विस्तार से जानें ठंड में नहाने के बाद स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

मॉइश्चराइजर लगाएं

ठंड में नहाने के बाद आपके लिए मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है। यह आपको त्वचा के रूखेपन से बचाता है। इससे नमी लॉक होती है।

नारियल तेल

नहाने के बाद नारियल तेल की मसाज करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें आपकी त्वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज करने के गुण होते हैं।

ग्लिसरीन

त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए आप ठंड में नहाने के बाद ग्लिसरीन में गुलाब जल मिक्स करके लगाएं। यह स्किन को हेल्दी रखते हैं।

चंदन तेल

स्किन ड्राईनेस की दिक्कत को दूर करने के लिए आप चंदन के तेल से नहाने के बाद बॉडी मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन मॉश्चराइज करने में मदद होती है।

कच्चा दूध

नहाने के बाद कच्चा दूध लगाकर शरीर की मालिश करें। इससे आपको स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

सावधानी

ठंड के मौसम में अधिक गर्म पानी से न नहाएं। यह आपकी त्वचा का रूखापन बढ़ाता है।

ठंड में नहाने के बाद ये सभी चीजें लगाएं। इससे स्किन हेल्दी रहेगी। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com