Vitamin-E Capsule और ग्लिसरीन, दोनों की आपकी त्वचा के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। Vitamin-E Capsule को सुंदरता का विटामिन कहा जाता है। आप इसे ग्लिसरीन में मिक्स करके फेस पर लगा सकते हैं। स्टोरी में जानिए इसके फायदे-
कोमल त्वचा
रोजाना रात में सोने से पहले Vitamin-E Capsule में ग्लिसरीन मिलाकर फेस मसाज करने से चेहरे की त्वचा को कोमल, निखरी और मुलायम बनाने में मदद मिलेगी।
नमी प्रदान करे
सर्दी के मौसम में स्किन ड्राईनेस की समस्या का सामना सभी को करना पड़ता है। ऐसे में विटामिन ई कैप्सूल के ऑयल में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और रूखापन दूर होता है।
पोर्स साफ करे
रोज Vitamin-E Capsule के ऑयल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से चेहरे की त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इससे पोर्स में जमा गंदगी निकल जाती है।
एक्ने से निजात
अगर आप भी चेहरे पर होने वाले चेहरे के जिद्दी एक्ने से परेशान हैं, तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और ग्लिसरीन लगाना चाहिए। इससे स्किन में गंदगी नहीं जमती और एक्ने नहीं होते हैं।
फ्री रेडिकल्स से बचाव
फ्री रेडिकल्स से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने में विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है। यह कॉम्बिनेशन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
सावधानी
हर किसीका स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में आपको किसी भी चीज को त्वचा पर सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
Vitamin-E Capsule में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। आप इसे रोज रात को सोने से पहले लगाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com