रोज शीट मास्क लगाने के नुकसान

By Aditya Bharat
23 Apr 2025, 19:00 IST

रोज शीट मास्क लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। शुरुआत में भले ही फ्रेश फील हो, लेकिन लंबे समय में इसके साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं। आइए स्किन केयर की एक्सपर्ट सोनाक्षी सिंह से जानते हैं इसके नुकसान।

त्वचा की प्राकृतिक नमी पर असर

रोजाना मास्क लगाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी संतुलन बिगड़ सकता है। इससे त्वचा डिपेंडेंट हो जाती है और खुद को हाइड्रेट नहीं कर पाती।

पोर्स हो सकते हैं ब्लॉक

शीट मास्क में मौजूद सीरम ज्यादा मात्रा में पोर्स को बंद कर सकता है। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और अन्य स्किन समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

केमिकल्स से एलर्जी का खतरा

अक्सर शीट मास्क में आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस और प्रिजरवेटिव्स होते हैं। रोजाना यूज करने से एलर्जी, खुजली या जलन हो सकती है।

स्किन का ओवरट्रीटमेंट

हर दिन स्किन को ट्रीट करना जरूरी नहीं होता। ओवरट्रीटमेंट से स्किन सेंसिटिव हो जाती है और सामान्य प्रोडक्ट्स से भी रिएक्ट करने लगती है।

पैसे की बर्बादी

रोजाना शीट मास्क यूज करने से पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। बेहतर है कि हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल किया जाए।

नेचुरल ग्लो कम हो सकता है

अत्यधिक मास्किंग से स्किन अपना नेचुरल ग्लो खो सकती है। यह अंदर से हेल्दी न होकर सिर्फ ऊपर से चमकती दिखती है।

पर्यावरण पर असर

हर शीट मास्क प्लास्टिक और नॉन-बायोडिग्रेडेबल मटेरियल से बना होता है। रोजाना यूज करने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

शीट मास्क स्किन केयर का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन रोज़ाना नहीं। हफ्ते में 1-2 बार यूज करें और नेचुरल रुटीन पर जोर दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com