नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें, झुर्रियां होंगी कम

By Harsha Singh
03 Nov 2024, 10:00 IST

बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण स्किन को बहुत नुकसान होता है। अगर आप भी उम्र से पहले बुजुर्ग दिखने लगे हैं, तो एजिंग के निशानों को छुपाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

साइड इफेक्ट्स से बचाव के लिए क्या करें?

अगर आप महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल तेल में कुछ चीजों को मिक्स करना होगा।

नारियल तेल स्किन के लिए फायदेमंद क्यों है?

नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट रखता है। इससे स्किन में कसावट आती है और झुर्रियों से बचाव होता है।

नींबू का रस मिलाएं  

झुर्रियां कम करने के लिए नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

कैस्टर ऑयल मिलाएं  

झुर्रियां कम करने के लिए नारियल के तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इन दोनों तेलों को चेहरे पर लगाने से स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मिलती है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है और कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

शहद मिला सकते हैं  

नारियल तेल में शहद मिलाकर भी झुर्रियों से बचा जा सकता है। आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमा सकते हैं। इससे झुर्रियां कम होती हैं और एजिंग की समस्या से बचा जा सकता है।  

सीधा नारियल तेल भी लगा सकते हैं

नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के लिए आप हथेली पर 2 से 3 बूंदे नारियल के तेल की लें और इसे चेहरे पर मलें। आप रातभर इस तेल को चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं।

नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com