चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे होंगे कम, लगाएं यह 1 चीज

By Deepak Kumar
17 Apr 2025, 16:00 IST

चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे त्वचा की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि एक आसान घरेलू उपाय की जरूरत है। आयुर्वेद में बताई गई एक खास चीज है जो त्वचा को साफ, निखरी और दाग-धब्बों से मुक्त बना सकती है।

एक्सपर्ट से जानिए

आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं क्या है वो एक चीज और कैसे करें इसका इस्तेमाल।

सुंदर त्वचा का आयुर्वेदिक राज

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, जायफल और दूध का मिश्रण त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को गहराई से साफ करता है, रंगत निखारता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

जायफल के चमत्कारी गुण

जायफल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है और त्वचा की सेहत बेहतर करता है।

दूध से नमी और निखार

दूध में लैक्टिक एसिड और विटामिन्स होते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं। यह डेड स्किन हटाकर रंगत निखारता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

फेस मास्क कैसे बनाएं?

सबसे पहले 1 चम्मच जायफल पाउडर में 2-3 चम्मच दूध मिलाएं। फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

सप्ताह में कितनी बार लगाएं?

इस फेस मास्क को सप्ताह में 2 बार लगाना सबसे फायदेमंद होता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत देता है।

मुंहासों से राहत

जायफल और दूध का पेस्ट मुंहासों को सुखाता है और दोबारा नहीं होने देता। यह बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है और स्किन को साफ करता है।

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या एलर्जी की समस्या है, तो इस मास्क का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com