बिना मेकअप चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?

By Shilpy Arya
23 Jan 2025, 20:15 IST

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाह तो सभीको होती है। जिसके लिए अक्सर महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। इस लेख में जानें बिना मेकअप चेहरे पर ग्लो लाने के कुछ खास तरीके-

पानी पिएं

बिना मेकअप चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको रोज कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी में जमा सभी टॉक्सिंस निकल जाते हैं। जिससे स्किन साफ होती है।

फल खाएं

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन सी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है।

फेस मसाज

रोज रात को सोने से पहले चेहरे की मालिश करें। इसके लिए सरसों या नारियल का तेल लें। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

स्क्रब करें

सप्ताह में एक फेस स्क्रब जरूर करें। इससे चेहरे की त्वचा से डेड स्किन साफ होती है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

विटामिन ई

हफ्ते में 1 बार विटामिन ई के ऑयल को नारियल के तेल या एलोवेरा जेल में मिक्स करके लगाएं। इसमें मौजूद गुण स्किन को हेल्दी रखते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाएं

रोजाना काजू, बादाम, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट्स का सेवन भिगोकर करें। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स के गुण फायदेमंद होते हैं।

बिना मेकअप चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ये तरीके अपनाएं। साथ ही, रोज सुबह चेहरे को ताजे पानी से धोएं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com