बेसन से फेशियल कैसे होता है?

By Harsha Singh
01 Nov 2024, 12:30 IST

बेसन स्किन केयर का बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। इससे चेहरे को कई स्किन संबंधी समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में आप महंगे प्रोडक्ट्स की जगह बेसन की मदद से चेहरे पर पार्लर जैसा निखार ला सकते हैं।

बेसन से करें फेशियल

अगर आप चेहरे पर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो घर पर ही बेसन की मदद से फेशियल कर सकते हैं। इससे चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। आइए जानते हैं कि बेसन से फेशियल करने के लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा?  

बेसन स्किन के लिए फायदेमंद क्यों हैं?

बेसन नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इससे आपकी स्किन से गंदगी, अशुद्धियों और एक्स्ट्रा ऑयल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस वजह से बेसन चेहरे के लिए अच्छा होता है।

बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं

सबसे पहले आपको बेसन में दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़े दें।

बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं

अगले स्टेप में आपको बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलानी है। हल्दी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बेसन में हल्दी मिलाने के बाद आप इस पाउडर में कच्चा दूध या गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं।

बेसन से स्किन एक्सफोलिएट करें  

तीसरे स्टेप में आपको बेसन की मदद से चेहरे को एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए बेसन में ओट्स पीसकर और कॉर्न फ्लोर डालें। अब इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट की तरह बना लें। आपका स्क्रब तैयार है।

बेसन से फेस पैक बनाएं

आखिरी स्टेप में आपको चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाना है। इसके लिए बेसन में नींबू का रस, मलाई और कच्चा दूध मिलाएं। आप इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।

बेसन स्किन के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com