चेहरे पर पिंपल्स होने के मुख्य कारण क्या हैं?

By Harsha Singh
26 Aug 2024, 17:45 IST

चेहरे पर पिंपल्स होने के पीछे कई कारण होते हैं। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से चेहरे पर ढेरों पिंपल्स नजर आने लगते हैं-

सीबम के कारण होते हैं पिंपल्स

चेहरे पर पिंपल्स की समस्या सीबम बनाने वाली ग्लैंड्स की वजह से होती है। सीबम एक प्राकृतिक तेल है, जो स्किन की नमी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकलता है।

क्यों होते हैं पिंपल्स?

पिंपल्स बढ़ने की समस्या शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण हो सकती है। यह समस्या दवाओं के साइड इफेक्ट्स या कुछ खास सप्लीमेंट्स की कमी की वजह से भी हो सकती है। आइए जानें आप पिंपल्स से बचाव कैसे कर सकते हैं-

वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें

अगर आप चेहरे के पिंपल्स से बचाना चाहते हैं, तो वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर जमी धूल और प्रदूषण से बचा जा सकता है। साथ ही, मॉइश्चराइजर से तेल की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

आपको पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो चेहरे पर ज्यादा ऑयल आने लग जाता है। ऐसे में आपको 8-12 गिलास पानी जरूर पिएं।

मेकअप प्रोडक्ट्स न लगाएं

चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप लगाने से स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। इससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

धूप में बहुत ज्यादा निकलने वालों को सनस्क्रीन लगाने चाहिए। इससे भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

चेहरे पर पिंपल्स की समस्या इस वजह से होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com