बार-बार फटे होंठ होना किस गंभीर कमी का संकेत हो सकता है?

By Aditya Bharat
08 Jul 2025, 19:30 IST

अगर आपके होंठ बार-बार फटते हैं, तो यह सिर्फ ठंडी हवा या सूखे मौसम का असर नहीं हो सकता। इसके पीछे शरीर में कोई जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। आइए PubMed की स्टडी से समझते हैं।

होंठ बार-बार क्यों फटते हैं?

डॉक्टरी भाषा में इसे

विटामिन B2 की कमी

स्टडी के अनुसार, विटामिन B2 की कमी से होंठों के कोनों में दरारें, लालिमा और दर्द हो सकता है। यह सबसे आम कारणों में से एक है।

विटामिन B12 की कमी

बार-बार सूखे और छिलते होंठ विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकते हैं। यह कमी अक्सर थकान, सुन्नता और जीभ में जलन के साथ भी होती है।

आयरन की कमी

फटे होंठ खासकर कोनों से फटना, लौह तत्व की कमी यानी एनीमिया की ओर इशारा कर सकता है। यह होंठों की कोशिकाओं को ठीक से पोषण न मिलने के कारण होता है।

जिंक की कमी से होंठों की हालत

रिसर्च में जिंक की कमी को स्किन समस्याओं और होंठों के बार-बार फटने से जोड़ा गया है। यह त्वचा की मरम्मत प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

फोलिक एसिड की कमी का असर

फोलिक एसिड यानी विटामिन B9 की कमी से भी होंठ सूख सकते हैं और बार-बार फटना शुरू हो सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं में।

क्या करें अगर होंठ बार-बार फटते हैं?

सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाने से बात नहीं बनेगी। जरूरी पोषक तत्वों की कमी की जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह से सही डाइट या सप्लीमेंट लें।

आपके होंठ ये संकेत दे सकते हैं कि आपके शरीर को किसी ज़रूरी पोषक तत्व की जरूरत है। नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com