सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने की आदत बहुत आम है। लेकिन क्या यह वाकई फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं।
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद में कहा गया है कि शहद को बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए। लेकिन हल्के गुनगुने पानी में मिलाना हानिकारक नहीं माना गया।
रिसर्च क्या कहती है?
PubMed और PMC जैसे वैज्ञानिक स्रोतों के अनुसार, हल्के गर्म पानी के साथ शहद लेने से पाचन में मदद मिलती है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहारा मिलता है।
कितना गर्म पानी सुरक्षित है?
अगर पानी बहुत ज्यादा गर्म (उबलता हुआ) हो, तो शहद के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। 40°C से 50°C तक का पानी शहद के लिए सुरक्षित माना जाता है।
शहद गर्म कर सकते हैं?
अगर आप शहद को गर्म पानी में शहद मिलाते हैं तो यह सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसा मानना केवल मिथक है।
शहद और गर्म पानी के फायदे
इस संयोजन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है, पाचन सुधरता है, गले की खराश में राहत मिलती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को शहद सीमित मात्रा में लेना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है। गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर से सलाह लें।
कब और कैसे पिएं?
सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पिया जा सकता है। ध्यान रखें: पानी उबलता हुआ न हो।
शहद और गर्म पानी साथ लेने में कोई हानि नहीं है, अगर सही तापमान पर लिया जाए। यह स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है, बशर्ते इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com