विटामिन ई को अक्सर लोग अपनी त्वचा पर लगाते हैं, यह सोचकर कि इससे चेहरा ग्लो करेगा और त्वचा नर्म होगी। लेकिन क्या इसे सीधा स्किन पर लगाने से साइड इफेक्ट होते हैं? आइए डॉक्टर एसके कश्यप से जानते हैं।
डॉक्टर की राय
डॉक्टर का कहना है कि विटामिन-ई स्किन के लिए जरूरी है लेकिन अगर इसे आप सीधा स्किन पर लगाते हैं तो इससे आपको कोई फायदे नहीं दिखेगा, बल्कि कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन ई से त्वचा पर साइड-इफेक्ट
चेहरे पर सीधे विटामिन ई लगाने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे त्वचा पर रैशेज, लालिमा और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विटामिन ई लगाने से ग्लो नहीं आता
विटामिन ई को चेहरे पर लगाने से कोई खास ग्लो नहीं आता। इसकी जगह इसे आंतरिक रूप से खाया जाना चाहिए, ताकि त्वचा को सही पोषण मिले।
इरिटेंट डर्मेटाइटिस की समस्या
चेहरे पर विटामिन ई लगाने से इरिटेंट डर्मेटाइटिस हो सकता है। इससे स्किन पर जलन, फफोले, रैशेज और धूप में निकलने में परेशानी हो सकती है।
विटामिन ई से एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को विटामिन ई से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे स्किन पर सूजन, जलन और कठोरता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सेंस्टिविटी और जलन
विटामिन ई लगाने से कुछ लोगों को त्वचा पर सेंस्टिविटी महसूस हो सकती है। ऐसे में तुरंत चेहरे को धोकर एलर्जी से बचने की कोशिश करें।
धीरे-धीरे दिख सकते हैं दाग
अगर आप विटामिन ई लगाते हैं और स्किन पर सुधार दिख रहे हैं तो धीरे-धीरे आपको स्किन पर दाग-धब्बे भी दिखने लगेंगे।
विटामिन ई का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे सीधे त्वचा पर न लगाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com