गुलाब जल लगाने का सही समय क्या है?

By Aditya Bharat
24 Feb 2025, 16:00 IST

गुलाब जल का उपयोग त्वचा के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह चेहरे पर निखार लाने, उसकी चमक बढ़ाने और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका जानते हैं? आइए ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं इसका सही जवाब।

दाग-धब्बे और मुंहासे पर असर

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या मुंहासे हैं, तो गुलाब जल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को साफ और खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

गुलाब जल का उपयोग

गुलाब जल को आप क्लींजर, टोनर, फेस मास्क, या मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हर प्रकार की स्किन के लिए पर्फेक्ट है।

सीधे चेहरे पर गुलाब जल

कई लोग गुलाब जल को सीधे चेहरे पर लगाकर छोड़ देते हैं। यह भी एक अच्छा तरीका है ताकि त्वचा को पूरी रात में उसका लाभ मिल सके।

गुलाब जल लगाने का सही समय

गुलाब जल को रात को सोने से पहले लगाना सबसे सही समय माना जाता है। इससे आपकी त्वचा को पूरी रात पोषण मिलता है।

रात में गुलाब जल का लाभ

अगर आपके चेहरे पर पिग्मेंटेशन या एक्ने हैं, तो रात को गुलाब जल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे त्वचा की देखभाल सही तरीके से होती है।

सुबह भी लगा सकते हैं गुलाब जल

आप गुलाब जल को सुबह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के बाद 15 मिनट तक छोड़ें, फिर पानी से धो लें। यह त्वचा को ताजगी देता है।

धूल-मिट्टी से छुटकारा

गुलाब जल चेहरे से सारी धूल और गंदगी निकालता है। इससे आपकी त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।

अगर आप बाहर से घर लौटे हैं, तो गुलाब जल का उपयोग टोनर के रूप में करें। यह आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और ग्लो बढ़ाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com