सोने से पहले इस तेल से करें चेहरे की मसाज

By Harsha Singh
18 Nov 2024, 10:00 IST

स्किन का ध्यान रखने के लिए नाईट केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।

किस तेल का इस्तेमाल करें?

रात में सोने से पहले चेहरे की मसाज करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इससे स्किन को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

स्किन रहेगी मॉइस्चराइज

अगर आप स्किन को मॉइस्चराइज करना चाहते हैं, तो नारियल के का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ड्राई स्किन की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, डैमेज सेल्स रिपेयर होते हैं।

एक्ने की समस्या से बचाव

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे एक्ने की समस्या से बचा जा सकता है। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए आप रात भर नारियल तेल को फेस पर लगे रहने दें।  

दाग-धब्बे कम होंगे

सोने से पहले चेहरे की नारियल तेल से मसाज करना अच्छा होता है। इससे चेहरे को दाग-धब्बों से बचाया जा सकता है। इससे स्किन बिना साइड इफेक्ट्स के साफ हो जाती है।

एजिंग के निशानों से छुटकारा

नारियल के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों को कम किया जा सकता है। इस तरह आप चेहरे पर दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को छिपा सकते हैं।

स्किन नेचुरली ग्लोइंग दिखेगी

नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। सोने से पहले चेहरे की मसाज करते हैं, तो स्किन नेचुरली ग्लोइंग नजर आती है।  

चेहरे की नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com