विटामिन-C कैप्सूल चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
28 Nov 2024, 12:30 IST

विटामिन-E कैप्सूल की तरह ही आप अपने चेहरे पर विटामिन-C कैप्सूल भी लगा सकते हैं। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम खुद के अनुभव के आधार पर बताएंगे विटामिन-C कैप्सूल चेहरे पर लगाने के फायदे और तरीका-

विटामिन-C कैप्सूल चेहरे पर लगाने के फायदे

विटामिन-C कैप्सूल चेहरे पर लगाने के कई फायदे मिलते हैं। यह त्वचा में कसाव लाता है। साथ ही, विटामिन-C कैप्सूल लगाने से फेस की स्किन ग्लोइंग बनती है। यह पिग्मेंटेशन ठीक करता है।

नारियल तेल

आप विटामिन-C कैप्सूल को अपने फेस पर आप नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल के तेल में त्वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज करने के गुण मौजूद होते हैं।

एलोवेरा जेल

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले एलोवेरा जेल को विटामिन-C कैप्सूल के ऑयल में मिक्स करके लगाएं। यह चेहरे की सूजन को कम करने के साथ त्वचा को ठंडक भी देता है।

विटामिन-E कैप्सूल

आप विटामिन-C कैप्सूल और विटामिन-E कैप्सूल के ऑयल को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। यह दोनों ही चेहरे की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ग्लिसरीन

त्वचा की कई दिक्कतों को दूर करने में ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद होती है। 1 विटामिन-C कैप्सूल का ऑयल निकाल लें। इसमें 3 से 4 बूंद ग्लिसरीन मिक्स करके फेस की मसाज करें।

सावधानी-

हर किसीकी स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में लेख में बताई गई सामाग्री को लगाने से एलर्जी या रैशेज होने पर उसे न लगाएं।

विटामिन-E कैप्सूल ही नहीं आप अपने फेस पर विटामिन-C कैप्सूल को भी लगा सकते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com