रोज एलोवेरा लगाने के फायदे

By Shilpy Arya
15 Apr 2025, 18:45 IST

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपको स्किन से जुड़ी कई दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। आप इसे रोज लगा सकते हैं। लेख में जानें रोज एलोवेरा लगाने के फायदे-

ठंडक दे

त्वचा की लालिमा को ठीक करने के लिए और जलन दूर करने के लिए रोज एलोवेरा जेल लगाएं। इसमें आपकी स्किन को ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं।

नमी दे

स्किन ड्राईनेस से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल की मदद लें। इसे लगाने से त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

फ्री रेडिकल्स से बचाव

त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में एलोवेरा लाभकारी होता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।

दाग-धब्बे मिटाए

विटामिन ए और ई के गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के दाग-धब्बे दूर कर सकता है। इसमें स्किन डार्कनेस कम करने वाले गुुण होते हैं।

झुर्रियों से निजात

झुर्रियों की दिक्कत को दूर करने के लिए रोज एलोवेरा जेल लगाएं। इसे लगाने से त्वचा में कसावट आती हैं।

रोज एलोवेरा जेल कैसे लगाएं?

ताजे एलोवेरा जेल को उंगलियों में लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर गोलाकार बनाते हुए मसाज करें। इसे रोज रात को सोने से पहले या नहाने के 15 मिनट पहले लगाएं।

रोज एलोवेरा लगाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। लेकिन, अगर आपको इससे एलर्जी है, तो इसका प्रयोग न करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com