त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप स्किन में कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाते हैं। आप अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ नेचुरल चीजें शामिल कर सकते हैं।
आप चेहरे पर नारियल तेल और हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें इसके फायदे-
एक्ने से निजात
चेहरे पर नारियल तेल और हल्दी मिलाकर लगाने से आपको एक्ने की समस्या से निजात पाने में मदद मिल सकती है। यह कॉम्बिनेशन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
सूजन घटाए
चेहरे की सूजन कम करने के लिए आप नारियल तेल और हल्दी मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वची की सूजन कम करते हैं।
दाग-धब्बों का सफाया
नारियल तेल और हल्दी मिलाकर लगाने से डार्क स्किन टोन को लाअट करने में मदद मिलती है। यह टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
रूखापन दूर करे
चेहरे की त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए आप नारियल तेल और हल्दी का कॉम्बिनेशन लगाएं। यह स्किन को नेचुरली नमी देता है।
सॉफ्ट स्किन
त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल और हल्दी लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन का रूखापन दूर करता है।
चेहरे पर नारियल तेल और हल्दी कब लगाएं?
आप रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल और हल्दी मिक्स करके लगा सकते हैं। सुबह सादे पानी से या हल्के गुनगुने पानी से फेसवॉश करें।
नारियल तेल और हल्दी लगाने से स्किन को ये सभी फायदे मिलते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com