बेसन स्किन केयर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग बेसन में कई चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं। हालांकि, आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको बेसन में मिलाने से बचना चाहिए।
बेसन पोषक-तत्वों से है भरपूर
बेसन में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद हैं। अब हम उन चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें बेसन में नहीं मिलाना चाहिए।
गर्म पानी न मिलाएं
चेहरे पर स्क्रब करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको बेसन में चीनी मिक्स नहीं करनी चाहिए। दरअसल, चीनी के कारण चेहरे पर छोटी खरोंचे आ सकती हैं।
चीनी न मिलाएं
चेहरे पर स्क्रब करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको बेसन में चीनी मिक्स नहीं करनी चाहिए। दरअसल, चीनी के कारण चेहरे पर छोटी खरोंचे आ सकती हैं।
बेकिंग सोडा न मिलाएं
चेहरे पर बेसन और बेकिंग सोडा को मिलाकर नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन का पीएच लेवल बिगड़ता है। ऐसे में आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।
नींबू न मिलाएं
बेसन में नींबू नहीं मिलाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसे स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर आपको बेसन और नींबू को नहीं मिलाना चाहिए। इससे स्किन इर्रिटेशन की समस्या हो सकती है।
एसेंशियल ऑयल्स न मिलाएं
एसेंशियल ऑयल्स को कैरियर ऑयल्स के साथ मिलाकर ही स्किन पर लगाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर स्किन बर्न की समस्या हो सकती है।
बेसन में इन चीजों को नहीं मिलाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com