चीजें भूलना कभी-कभी सामान्य है, लेकिन बार-बार भूलना डिमेंशिया या अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। आइए डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं भूलने की बीमारी क्यों होती है?
डिमेंशिया क्या है?
डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कई लक्षणों का समूह है जैसे चीजें भूलना, भ्रम होना, रोजमर्रा के कामों में कठिनाई आदि।
शुरुआती लक्षणों को पहचानें
बोलते समय लड़खड़ाना, खाना पकाते समय मसालों की मात्रा भूलना, दिशा का भ्रम - ये सभी डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
सामाजिक दूरी भी लक्षण है
डिमेंशिया से ग्रसित लोग सामाजिक बातचीत से कतराते हैं, अकेले रहना पसंद करते हैं और सामान्य बातचीत में रुचि खोने लगते हैं।
मेमोरी लॉस = डिमेंशिया नहीं
स्मृति हानि (Memory loss) डिमेंशिया का लक्षण हो सकता है, लेकिन यह स्वयं कोई बीमारी नहीं है। इसका सही कारण जानना जरूरी है।
रिवर्सिबल कारण
विटामिन बी12 की कमी, थायराइड की समस्या, अल्कोहल का ज्यादा सेवन, ब्रेन इन्फेक्शन - ये सभी कारण मेमोरी लॉस के हो सकते हैं और ठीक भी किए जा सकते हैं।
नॉन-रिवर्सिबल कारण
अल्जाइमर, फ्रंटोटेम्पोरल डिजेनेरेशन, पार्किंसन - ये न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियां डिमेंशिया के कारण हो सकती हैं और धीरे-धीरे बढ़ती हैं।
सही समय पर इलाज जरूरी
शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है।
दिमाग के स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार लें, विटामिन्स की जांच करवाएं और मानसिक व्यायाम करें। स्वस्थ जीवनशैली डिमेंशिया से बचाव में मदद कर सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com