सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन दिखना कई कारणों से हो सकता है। इन कारणों में एलर्जी, साइनस इंफेक्शन जैसी समस्याएं शामिल हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
एलर्जी
एलर्जी के कारण आंखों से पानी निकलना, छींक आना, नाक बहना और सूजन हो सकती है। यह प्रदूषण, धूल या हवा में मौजूद महीन कणों से हो सकता है, जिससे चेहरे की सूजन बढ़ती है।
साइनस इंफेक्शन
साइनस के संक्रमण के कारण चेहरे और आंखों में सूजन हो सकती है। साइनस की झिल्ली में सूजन होने से मवाद या बलगम भर जाता है, जिससे सूजन और दर्द होता है।
ज्यादा नमक का सेवन
ज्यादा चीनी, नमक या शराब का सेवन शरीर में पानी की कमी का कारण बनता है, जिससे शरीर के टिश्यूज पानी जमा कर लेते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है।
वाटर रिटेंशन
अगर आप पानी कम पीते हैं और ज्यादा नमक-चीनी खाते हैं, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसकी वजह से सुबह उठते समय चेहरे पर सूजन महसूस होती है। यह शरीर में वाटर रिटेंशन का संकेत हो सकता है।
नींद की कमी
थकान या नींद की कमी के कारण चेहरे पर सूजन आ सकती है। अगर रात में अच्छी नींद नहीं मिलती है, तो इसका प्रभाव आंखों और चेहरे पर सबसे पहले दिखता है।
तनाव
अगर आपने रात को ज्यादा रोने या तनाव का सामना किया है, तो इसका असर आपकी आंखों के नीचे की सूजन और चेहरे पर दिख सकता है। पर्याप्त नींद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
कंजंक्टिवाइटिस
कंजंक्टिवाइटिस एक आंखों का संक्रमण है, जिससे आंखों में खुजली, लालिमा और सूजन होती है। यह संक्रमण एलर्जी या धूल, धुंआ और कॉस्मेटिक्स के संपर्क से हो सकता है।
सूजन का कारण
कंजंक्टिवाइटिस के कारण आंखों और चेहरे में सूजन हो सकती है। यह परफ्यूम, धुंआ या तकिए के संपर्क में आने से भी हो सकता है। इसलिए, बिस्तर और तकिए को साफ रखना जरूरी है।
अगर आपको सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन दिखाई देती है, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com